हिमाचल प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 रही

By अंकित सिंह | Feb 14, 2021

भारत के उत्तरी राज्य हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.2 रही। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र मंडी से 30 किलोमीटर दक्षिण था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इससे पहले भी शुक्रवार रात भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ताजिकिस्तान में शुक्रवार रात शक्तिशाली भूकंप आया जिसके झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान विभाग ने पहले भूलवश बताया था कि भूकंप का केंद्र पंजाब के अमृतसर में 19 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। हालांकि उसने बाद में संशोधित बयान जारी कर पुष्टि की कि भूकंप दरअसल ताजिकिस्तान में आया। विभाग ने कहा कि यह गलती सॉफ्टवेयर के कारण हुई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप रात 10 बजकर 34 मिनट पर आया।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines