Nepal Earthquake | आधी रात को आये भूकंप ने नेपाल में मचाई तबाही, अब तक प्राकृतिक आपदा से 154 लोगों की मौत

By रेनू तिवारी | Nov 04, 2023

साल 2015 में जब नेपाल में भूकंप आया था तब भयंकर बर्बादी हुई थी। हजारों लोगों की जान चली गयी थी न जाने कितने लोग बेघर हो गये थे। किसी ने अपना बेटा खोया था तो किसी ने मां-बाप ने अपनी संतान। स्थिति काफी भयानक थी। अभी एक बार फिर से तेज भूकंप ने नेपाल को हिलाकर रख दिया है। देर रात आये तेज भूकंप ने पश्चिमी नेपाल के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में जमकर हलचल मचाई। आधी रात को आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटकों के कारण कम से कम 154 लोगों की मौत हो गई कई अन्य लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: Nepal Earthquake: झारखंड में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये, कोई हताहत नहीं

अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ शनिवार सुबह एक चिकित्सकीय दल के साथ घटना स्थल रवाना हुए। उन्होंने बताया कि नेपाल सेना और नेपाल पुलिस को बचाव कार्य में लगाया गया है। देश की तीनों सुरक्षा एजेंसियों- नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल को बचाव कार्य में लगाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहलने शुक्रवार रात को आए भूकंप में जान-माल का नुकसान होने पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने तत्काल राहत एवं बचाव के लिए तीनों सुरक्षा निकायों को तैनात किया है।’’ अधिकारियों ने बताया कि घायलों का सुरखेत जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में तेज भूकंप, उत्तर भारत में भी महसूस किए गए झटके

प्रधानमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को बचाव और राहत कार्य तुरंत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सड़कें अवरुद्ध होने और पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य बाधित हो गया है। भूकंप के बाद जाजरकोट में चार से अधिक तीव्रता वाले भूकंप बाद के कम से कम चार झटके और आए। नेपाल में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। दरअसल नेपाल उस पर्वत श्रृंखला पर स्थित है जहां तिब्बती और भारतीय टेक्टोनिक प्लेट मिलती हैं और ये हर सदी एक-दूसरे के तकरीबन दो मीटर पास खिसकती हैं जिसके परिणामस्वरूप दबाव उत्पन्न होता है और भूकंप आते हैं। नेपाल में 2015 में 7.8 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आए झटकों के कारण लगभग 9,000 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh के Delhi Concert को मंजूरी नहीं, Delhi Police ने सुरक्षा कारणों से रोका

New York Mayor Zohran Mamdani हिंदू समुदाय संग नवरात्रि समारोह में शामिल हुए

Ahmedabad Express-way पर 25 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा

Crime Branch की पूछताछ में नहीं पहुंचे CJP कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष, मांगा और समय