Nepal Earthquake: झारखंड में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये, कोई हताहत नहीं

earthquake
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

रांची, हजारीबाग, गढ़वा, कोडरमा, रामगढ़ और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में शुक्रवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। इन झटकों से लोग घबरा गये। राजधानी रांची में रहने वाले लोगों ने दावा किया कि उन्हें लगभग चार से पांच सेकंड तक दो बार झटके महसूस हुए।

नेपाल में शुक्रवार रात को आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके झारखंड के कई जिलों में महसूस किये गये। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

रांची, हजारीबाग, गढ़वा, कोडरमा, रामगढ़ और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में शुक्रवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। इन झटकों से लोग घबरा गये। राजधानी रांची में रहने वाले लोगों ने दावा किया कि उन्हें लगभग चार से पांच सेकंड तक दो बार झटके महसूस हुए।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘नेपाल में आए भूकंप के कारण झारखंड में हल्के झटके महसूस किये गये।’’ राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने कहा कि नेपाल में आये भूकंप का केंद्र अयोध्या से लगभग 227 किलोमीटर उत्तर और काठमांडू से 331 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था। इसके पहले 31 अक्टूबर को भी झारखंड में 3.7 तीव्रता वाले भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़