भारतीय टूरिस्ट के लिए Maldives जाना हुआ आसान, Muizzu की भारत यात्रा के पहले EaseMyTrip ने फिर शुरू की बुकिंग

By रितिका कमठान | Oct 05, 2024

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू भारत आने वाले है। उनकी इस यात्रा से पहले भारतीय टूरिस्टों के लिए बड़ी खबर है। ईजमाईट्रिप ने 04 अक्टूबर 2024 से मालदीव के लिए बुकिंग फिर से शुरू कर दी है। इस वर्ष की शुरुआत में जब भारत-मालदीव राजनयिक विवाद हुआ था तब इस बुकिंग को रोक दिया गया था।

रिपोर्ट में मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स (एमएटीएटीओ) के हवाले से कहा गया है, "हमारे देशों को जोड़ने वाले बंधन राजनीति से परे हैं। हम अपने भारतीय समकक्षों को न केवल व्यापारिक सहयोगी मानते हैं, बल्कि भाई-बहन भी मानते हैं।"

रिपोर्ट में MATATO के अध्यक्ष अब्दुल्ला गियास के हवाले से कहा गया है कि भारतीय बाजार मालदीव के पर्यटन क्षेत्र की सफलता में एक "अपरिहार्य शक्ति" है, क्योंकि यह अतिथि गृहों और छोटे से मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करता है, जो आने वाले भारतीय पर्यटकों पर निर्भर हैं। पिछले वर्ष यहां आए कुल 17.57 लाख पर्यटकों में से 2 लाख भारतीय पर्यटक थे। यह ऐसे समय में हुआ है जब मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 7 से 10 अक्टूबर तक भारत की पहली राजकीय यात्रा पर आने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी