सरसों का साग बनाने का सबसे आसान तरीका, मक्के की रोटी के साथ लें आनंद

By सूर्या मिश्रा | Dec 02, 2022

सर्दियां आते ही सरसों के साग और मक्के की रोटी की डिमांड बढ़ जाती है। सरसों का साग बहुत से पोषक तत्वों से भरा होता है। यह सर्दियों के असर को भी दूर करने में सहायक है। सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी का कॉम्बिनेशन बहुत ही लाजवाब होता है। ये स्वाद में जायकेदार होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको बता रहें हैं सरसों के साग को बनाने का बहुत ही आसान तरीका जिसे आप घर में आसानी से बना सकते हैं 

सरसों का साग बनाने के लिए सामग्री 

सरसों के पत्ते - 5 कप 

एक प्याज कटा हुआ 

पालक का साग - 4-5 कप 

अदरक कटा हुआ- एक इंच 

बटर -50 ग्राम 

1 हरी मिर्च कटी हुई  

लहसुन कटा हुआ- एक टी स्पून 

हींग -एक चुटकी 

लाल मिर्च पाउडर- एक टी स्पून 

तेल -2 चम्मच 

नमक स्वादनुसार

इसे भी पढ़ें: घर पर इस तरह बनाएं स्वादिष्ट मटर मशरूम, जानिए सब्जी बनाने की विधि

बनाने की विधि 

सरसों के पत्तों को अच्छी तरह धोकर बारीक-बारीक टुकड़ो में काट लें। पालक के पत्तों को भी इसी तरह धोकर बारीक टुकड़ो में काट लें। अब एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें पालक और सरसों के पत्तों को मिलाकर पकने के लिए ढक दें। करीब पांच से दस मिनट तक पकने दें। इसमें आधा चम्मच नमक मिला दें। बीच-बीच में चलातें रहें। दस मिनट के बाद पालक और सरसों को पानी से निकल कर किसी छलनी में रख दें जिससे अतिरिक्त पानी निकल जाये  तो इसको मिक्सर में पीस लें। आप चाहें तो इसमें आधा कप पानी मिलाकर पीस लें। अब इस पेस्ट को एक बर्तन में अलग निकाल कर रख दें। 

अब एक कढ़ाही को मीडियम आंच पर रखें इसमें दो चम्मच तेल डाल कर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाये तो इसमें हींग और जीरा डालकर कुछ सेकंड तक भूने। फिर इसमें कटा प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज सुनहरा हो जाये तो इसमें सरसों और पालक का पेस्ट डाल कर मिक्स करें। इसको पांच मिनट तक चलायें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर मिक्स करें। अब इसको पांच- सात मिनट तक ढक कर पकायें। इसको बीच-बीच में चलाते रहें। सात मिनट बाद इसको आंच से उतार लें। अब इसमें बटर डाल कर ढक दें। अब स्वादिष्ट और पौष्टिक सरसों का साग बनकर तैयार है। अगर आप चाहें तो पकाते समय इसमें एक चम्मच मक्के का आटा भी मिक्स कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद