Navratri Diet Plan: नवरात्रि में घर पर बनाकर खाएं हेल्दी डिशेज, ऐसे बनाएं फिटनेस गोल्स

By अनन्या मिश्रा | Mar 21, 2023

कल यानी की 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। बता दें कि साल में 2 बार नवरात्रि मनाई जाती है। नवरात्रि के अलग-अलग दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। वहीं लोग नवरात्रि को उपवास भी रखते हैं। 


फिटनेस गोल्स

अगर आप भी बिना अपना फिटनेस गोल तोड़े व्रत रहने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। साथ ही इसको खाकर आप फिट भी रहेंगे। बता दें कि व्रत में नॉनवेज और प्याज-लहसुन नहीं खाया जाता है। व्रत में तली-भुनी चीजें खाने के बाद कई बार लोगों  का वेट बढ़ जाता है। आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खाकर आपका वजन नहीं बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Tips: छोले भटूरे और पिज्जा खाकर भी फिट रहती हैं सारा अली खान, जानिए उनका डाइन प्लान


साबूदाना खिचड़ी 

साबूदाना को मोती साबूदाना भी कहा जाता है। साबूदाना में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। व्रत के दौरान शरीर को एनर्जी की आवश्यकता होती है। बता दें कि आप साबूदाना की खिचड़ी, साबूदाना की खीर का भी सेवन कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए कम तेल का प्रयोग करें।


केला अखरोट की लस्सी

व्रत में कई लोगों को केला और अखरोट की लस्सी का सेवन करते हैं। साथ ही यह टेस्टी और हेल्दी होता है। इसको बनाने के लिए केला, दही, शहद और अखरोट की मदद से बनाया जाता है। इसको आप व्रत के दौरान सुबह के नाश्ते में ले सकते हैं। इसमें चीनी की जगह शहद या गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। 


सिंघाड़े/कुट्टू पकोड़े 

व्रत के दौरान किसी भी दुकान या किराना के स्टोर में सिंघाड़ा या कुट्टू का आटा आसानी से मिल जाता है। सिंघाड़ के आटे में उबले हुए आलू को मैस कर इसकी टिक्की बना सकते हैं। इसको आप शाम के नाश्ते में चाय के साथ खा सकते हैं। इसको स्वादिष्ट बनाने के लिए हरी चटनी भी बना सकते हैं।


कुट्टू का डोसा

डोसा खाना आखिर किसे नहीं पसंद होता है। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो नवरात्रि में आप कुट्टू का डोसा बनाकर खा सकते हैं। कुट्टू के आटे से डोसा क्रिस्पी और टेस्टी भी बनता है। इसमें आप नारियल या आलू की फिलिंग भी कर सकते हैं। इसके साथ पुदीना या नारियल की चटनी भी बना सकते हैं।


फ्राई मखाने और मूंगफली

नवरात्रि के दौरान मखाने का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। ऐसे में अगर आपको भी मखाना खाना पसंद है तो मखाने को मूंगफली के दाने को घी में फ्राई कर सकते हैं। बेहतरीन स्नैक्स के तौर आप इसका सेवन भी कर सकते हैं। 


मखाना खीर

नवरात्रि व्रत के दौरान आमतौर पर लोगों को मीठा खाने की इच्छा होती है। ऐसे में आप मखाने की खीर ट्राई कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी होता है। खीर बनाने के लिए आप दूध, मखाना, गुड़ और अपने पसंद के ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर इसे स्वादिष्ट बना सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन कर सकते हैं गृह प्रवेश, जानें शुभ मुहूर्त

Mayawati ने आकाश आनन्‍द को अपने उत्तराधिकारी और बसपा समन्वयक के दायित्‍वों से मुक्त किया

Odisha में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान ड्रोन के इस्तेमाल पर पाबंदी

Mumbai : तापमान बढ़ने से वातानुकूलित लोकल रेलगाड़ियों की मांग बढ़ी