रोजाना एक संतरा खाने से सेहत को होंगे ये बेहतरीन लाभ, मोटापा समेत ये गंभीर बीमारियाँ होंगी दूर

By प्रिया मिश्रा | May 24, 2022

संतरा न केवल एक स्वादिष्ट फल है बल्कि हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। संतरे को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। संतरे में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, आयोडीन, कैल्शियम और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रोजाना एक संतरा खाने या संतरे का जूस पीने से कई बीमारियों में लाभ होता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि संतरा खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं-

रोजाना संतरा खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इससे सर्दी जुकाम और अन्य संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है। संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जिससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

कैंसर से बचाव

संतरे में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसमें बीटा कैरोटीन और एस्कोरबिक एसिड पाया जाता है जो कैंसर से बचाव करने में मदद करता है। रोजाना संतरा खाने से शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलती है।


ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद

बीपी के मरीजों को रोजाना संतरे का सेवन करना चाहिए। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। संतरे का सेवन करने से ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के बाद भी नहीं मिल रहे परफेक्ट एब्स, तो जानिए इसका कारण

आंखों की रोशनी बढ़ती है

संतरे का सेवन करना हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना संतरा खाने या संतरे का जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

दिमाग की सेहत के लिए लाभकारी 

संतरे को सुपर फूड भी कहा जाता है। रोजाना संतरा खाने से दिमाग की सेहत को लाभ होता है। इससे मस्तिष्क से संबंधित बीमारियां होने का खतरा कम होता है।

गठिया में फायदेमंद

गठिया के मरीजों के लिए संतरे का सेवन फायदेमंद होता है। यह शरीर में मौजूद यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है। रोजाना संतरे का सेवन करने से जोड़ों में सूजन और गठिया के रोग से राहत मिलती है।

बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोके 

संतरा खाने से त्वचा पर भी निखार आता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जिससे झुर्रियों और बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद मिलती है। रोजाना संतरे का सेवन करने से ग्लोइंग बनती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास