Benefits of Figs: अंजीर को भिगोकर खाने से मिलते ज्यादा फायदे, आज ही बनाएं डाइट का हिस्सा

By अनन्या मिश्रा | Jun 17, 2025

आयुर्वेद में अंजीर को गुणों का खजाना माना जाता है। अंजीर सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है। वहीं यह सभी पोषक तत्व बीमारियों से बचने में सहायता करता है। आयुर्वेद के हिसाब से भिगोए हुए अंजीर का सेवन करने से शरीर की गंदगी साफ होती है। कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और एनर्जी बढ़ती है। वहीं रोजाना अंजीर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और स्किन में ग्लो भी आता है।

जब आप अंजीर पानी में भिगोकर खाते हैं, तो इसके फायदे भी अधिक बढ़ जाते हैं। वहीं इसके फायदे को दोगुना करना चाहते हैं, तो इसको दूध में भिगोकर खा सकते हैं। दूध में अंजीर भिगोकर खाने से शरीर को अधिक पोषण मिलता है। क्योंकि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है। जोकि हमारी हड्डियों और दांतों के लिए बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं अंजीर भिगोकर खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

पाचन तंत्र में होगा सुधार

अंजीर में मौजूद फाइबर और छोटे बीज आंतों की सफाई में सहायता करता है। इसको रातभर दूध में भिगाकर खाने से कब्ज और अपच की समस्या दूर होती है। अंजीर में मौजूद फाइबर मल को नरम बनाता है और आंतों के स्वस्थ काजकाम को बढ़ावा देता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

दूध और अंजीर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। अंजीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है। वहीं दूध में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियां मजबूत बनाता है। दूध और अंजीर का कॉम्बिनेशन ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है।

हार्ट के लिए हेल्दी है अंजीर

अंजीर में  एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर मौजूद होता है, जोकि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करता है। इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

वेट लॉस में सहायक

बता दें कि वेट लॉस में भी अंजीर आपकी मदद कर सकता है। इसमें फाइबर अधिक और कैलोरी कम मात्रा में पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वेट लॉस में भी मदद करता है। अंजीर में मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है और पेट को भरा हुआ रखने में मदद करता है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में BJP राष्ट्रीय पदाधिकारियों की हाई-लेवल बैठक: आगामी विधानसभा चुनावों की बिछी बिसात, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Work Culture में तेजी से वायरल हो रहा Micro Break ट्रेंड, Desk Job वालों के लिए वरदान है यह 2-Minute ट्रिक

US- Canada में छिड़ी ट्रेड वॉर! Donald Trump के 50% टैरिफ के आगे नहीं झुके कार्नी, बातचीत तोड़ ईंट का जवाब पत्थर से देने का ऐलान!

India Bangladesh Ganga Water Treaty पर Bihar से उठ रहे सवालों का जवाब Modi सरकार को देना ही होगा