EC ने Twitter से कपिल मिश्रा का भारत-पाकिस्तान वाला ट्वीट हटाने को कहा

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2020

अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी और पार्टी के पूर्व मंत्री रहे कपिल मिश्रा सीएम को सवालों के कटघरे में खड़ा करने और निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर मॉडल टाउन से चुनावी मैदान में उतरे कपिल मिश्रा का ट्वीट इन दिनों सियासत की सुर्खियों में है। जिसमें उन्होंने 8 फरवरी यानी दिल्ली में मतदान वाले दिन को भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का दिन करार दिया था। जिस पर उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने पलटवार करते हुए कहा भी था कि 11 तारीख को जीतेगा तो भारत ही। लेकिन इस बयान को लेकर चुनाव आयोग हरकत में आ गया है। दिल्ली चुनाव आयोग की सिफारिश पर भारतीय निर्वाचन आयोग ने ट्वीटर से इसे डिलीट करने को कहा है। 

कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट में कहा था कि 'आठ फरवरी को दिल्ली में भारत बनाम पाकिस्तान होगा। 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।' 

एक अन्य ट्वीट में कपिल ने कहा, 'पाकिस्तान की एंट्री शाहीन बाग में हो चुकी हैं और दिल्ली में छोटे छोटे पाकिस्तान बनाये जा रहे हैं। शाहीन बाग, चांद बाग, इंद्रलोक में देश का कानून नहीं माना जा रहा है और पाकिस्तानी दंगाइयों का दिल्ली की सड़कों पर कब्जा है।'

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर