EC ने बिहार चुनाव के लिए पार्टी पंजीकृत कराने के समय में दी छूट, अब सिर्फ 7 दिन का देना होगा नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 महामारी के कारण लागू पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार चुनाव के मद्देनजर नये दलों का पंजीकरण कराने के लिए अब सिर्फ सात दिन का नोटिस देना होगा। पहले किसी भी मोर्चा या समूह को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण कराने के लिए अपने गठन से 30 दिन के भीतर निर्वाचन आयोग में आवेदन जमा करना होता था। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्यप्रकाश सिंह जेडीयू में शामिल

पंजीकरण के लिए आवेदन करने वालों को पार्टी का प्रस्तावित नाम दो राष्ट्रीय और दो स्थानीय अखबारों में दो अलग-अलग दिन प्रकाशित करवाना होगा। यदि किसी को प्रस्तावित पार्टी के पंजीकरण पर आपत्ति है तो उसे नोटिस प्रकाशित होने के 30 दिन के भीतर आपत्ति दर्ज करानी होगी। आयोग का कहना है कि पंजीकरण में यह छूट अंतिम चरण के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन 20 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

प्रमुख खबरें

अपने देश में होने वाले ओलंपिक में ही शामिल नहीं हो पाएंगे ट्रंप? बड़ा कदम उठाने की तैयारी में WADA

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया