पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्यप्रकाश सिंह जेडीयू में शामिल

Satyaprakash

राजद के दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्यप्रकाश सिंह, गुरुवार को जेडीयू में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सत्यप्रकाश के जद (यू) में शामिल होने की घोषणा करते हुए दल में उनका स्वागत किया।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रघवुंश प्रसाद सिंह के पुत्र सत्यप्रकाश ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू)की सदस्यता ग्रहण की। पटना स्थित जद (यू) के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सत्यप्रकाश के जद (यू) में शामिल होने की घोषणा करते हुए दल में उनका स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: पुलिस की नौकरी छोड़ राजनीति में आए थे रामविलास पासवान, हाजीपुर से जीत का बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस अवसर सत्यप्रकाश ने जद (यू) में उन्हें शामिल किए जाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी को धन्यवाद दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़