Coronavirus को रोकने के लिए इंग्‍लैंड बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

लंदन। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) दर्शकों के बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल करने की अपनी कवायद के तहत मैदानों पर कोरोना वायरस की जांच के लिये चौंकियां और पृथक केंद्र तैयार करने की योजना बना रहा है। ईसीबी ने कोविड-19 महामारी के कारण सभी तरह की पेशेवर क्रिकेट 28 मई तक स्थगित कर दी थी। इससे उसके नये सत्र की शुरुआत में देरी हो रही है। ईसीबी के प्रतियोगिता निदेशक स्टीव एल्वर्थी ने हालांकि कहा है कि वे बंद स्टेडियमों में खेल फिर से शुरू करने के तरीकों पर गौर कर रहे हैं लेकिन इसके लिये उचित व्यवस्था करनी होगी ताकि वायरस से संक्रमित किसी भी व्यक्ति की पहचान की जा सके। एल्वर्थी ने गार्डियन से कहा, ‘‘हम खाका तैयार कर रहे हैं कि खाली स्टेडियमों में अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन कैसा होगा। ’’

ब्रिटिश सरकार ने वायरस को रोकने के लिये वर्तमान ‘लॉकडाउन’ से पहले 500 से अधिक की भीड़ पर प्रतिबंध लगाया था। एल्वर्थी ने शुरुआती सलाह का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘सार्वजनिक समारोहों में 500 या इससे कम लोगों की भीड़ की सलाह दी गयी थी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपको इस नंबर को ध्यान में रखकर काम करना होगा और इसके बाद चिकित्सकीय प्रावधानों के बारे में सोचना है। आपको मैदान के इर्द गिर्द सुरक्षित और विषाणुरहित वातावरण तैयार करना होगा ताकि जो भी वहां आये उसे कोई खतरा न रहे। ’’ एल्वर्थी ने कहा, ‘‘इसलिए उनकी गेट पर ही जांच करना, पृथक केंद्र तैयार करना आदि पर हम अभी विचार कर रहे हैं। ’’ इंग्लैंड को इस साल चार टीमों वेस्टइंडीज, आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और आयरलैंड की मेजबानी करनी है। इंग्लैंड की महिला टीम दक्षिण अफ्रीका और भारत की मेजबानी करेगी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में

उत्तर प्रदेश में बारिश प्रभावितों को तुरंत सहायता और किसानों को मुआवजा देने का CM Yogi ने दिया आदेश