302 किलोमीटर लंबा होगा मेरठ से गुजरने वाला 'आर्थिक गलियारा'

By राजीव शर्मा | Jul 31, 2021

मेरठ। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट शेयर कर आर्थिक गलियारे के फायदे बताए। अगले पांच वर्षों में मेरठ परिवहन साधनों के साथ औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में भी विकसित होने जा रहा है। इसी के चलते मेरठ को आर्थिक गलियारे में शामिल किया गया है। भारतमाला परियोजना के फेज-प्रथम आर्थिक गलियारे में मेरठ भी है। मेरठ को बिलासपुर (पंजाब के मोगा जिले में) से दिल्ली रूट में शामिल किया गया है। आर्थिक गलियारे में शामिल होने से सामान को एक शहर से दूसरे शहर में पहुंचाने के लिए कई विकल्प मौजूद होंगे।  

इसे भी पढ़ें: मेरठ में जुम्मे की नमाज के दौरान दीवार गिरने से दो की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी 

वहीं, देश की आर्थिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने में परिवहन का योगदान हो सकेगा। आर्थिक गलियारे को कई भागों में बनाया जा रहा है। इसमें इंटर कॉरिडोर और फीडर रोड भी शामिल है। इसमें करनाल-मेरठ मार्ग को भी शामिल किया गया है। इसे 101 किमी की फीडर रोड में शामिल किया गया है। एक या दो कॉरिडोर को आपस में जोड़ने वाली सड़क को फीडर रोड कहा जाता है। इसी को देखते हुए मेरठ-करनाल मार्ग को शामिल किया गया है। ये मार्ग पंजाब सहित उत्तर प्रदेश में आने वाली सड़क को आपस में जोड़ता है। बिलासपुर, जगाधरी, यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली आदि आर्थिक गलियारे में शामिल होने वाले शहर होंगे।

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का