ब्रिटेन में आर्थिक संकट के बीच शाही परिवार के प्रशंसकों ने लंदन के पर्यटन की दी रफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2022

लंदन। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में राजशाही प्रशंसक लंदन में जमा हुए हैं। इसके चलते यहां रेस्टोरेंट और होटलों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था इस वक्त उच्च मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक तनाव के कारण मंदी की कगार पर है। ऐसे वक्त में एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि देने के लिए आने वाले लोग पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा दे रहे हैं। इन लोगों में कई सुदूर अमेरिका और भारत से आए हैं।

इसे भी पढ़ें: अमानतुल्लाह खान के बचाव में उतरे केजरीवाल, कहा- गुजरात में इन्हें तकलीफ बहुत ज्यादा हो गई है

बकिंघम पैलेस के पास फूल और स्मृति चिन्ह की दुकानों पर काफी भीड़ है। उनका सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसबीच मध्य लंदन में होटल के कमरों की मांग बढ़ गई है और कुछ मामलों में कीमत दोगुनी हो गई है। लंदन स्थित समूह बुकिंग मंच होटल प्लानर डॉट कॉम के अनुसार 95 प्रतिशत तक कमरे भर चुके हैं। इसी तरह कुछ पर्यटकों ने बताया कि उनके खाने-पीने का खर्च 30 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

प्रमुख खबरें

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ