राहुल-सोनिया से पूछताछ के बाद ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली स्थित नेशनल हेराल्ड के दफ्तर में मारा छापा

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2022

नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय फुल एक्शन में नजर आया। दिल्ली स्थित नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर ईडी ने जांच के लिए दस्तक दी है। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद ईडी की तरफ से ये बड़ी कार्रवाई सामने आऊ है। ईडी की टीम दिल्ली के आईटीओ में स्थित नेशनल हेराल्ड के ऑफिस पहुंची है। आईटीओ स्थित हेराल्ड हाउस, नवजीवन और कौमी आवाज के दफ्तर है। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस में बड़ी फूट, आधा दर्जन से अधिक विधायक गिराने वाले थे सरकार ! CID की जांच में कई खुलासे

इससे पहले कई दौर में सोनिया गांधी  और राहुल गांधी से पूछताछ की गई थी। दोनों से ईडी ने अलग-अलग पूछताछ की थी। जिसके बाद ईडी की तरफ से दिल्ली में ये बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ईडी के छापे में वो तमाम बातें उनके जेहन में है जो कुछ भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जवाबतलब किए गए थे। अब चूंकि राहुल और सोनिया दोनों से  बात हो चुकी है इसलिए नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर ये छापा मारा जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

मुंबई के कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर विवाद

पश्चिमी दिल्ली के अस्पताल से अगवा 3 साल का बच्चा बिहार के मुंगेर से सकुशल बरामद

वडोदरा जमीन विवाद में यूसुफ पठान की याचिका गुजरात उच्च न्यायालय से खारिज

हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात घटकर 900 पहुंचा, विधानसभा में आंकड़े पेश