मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन, कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सेल गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कर्नाटक के कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल को अवैध लौह अयस्क निर्यात से जुड़े कथित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उत्तर कन्नड़ की कारवार विधानसभा सीट से विधायक सैल को 9-10 सितंबर की दरम्यानी रात संघीय जांच एजेंसी के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया। उन्हें एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें एक दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया। सूत्रों ने आगे बताया कि बुधवार को जब उन्हें फिर से अदालत में पेश किया जाएगा, तो संघीय एजेंसी उनकी हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है।

प्रमुख खबरें

Career Growth और Success के लिए संकटमोचन हनुमान के ये 6 चमत्कारी मंत्र दूर करेंगे जीवन की हर बड़ी बाधा

Arunachal Pradesh में गांजा बरामद, ताचुंग बेयोंग गिरफ्तार

Colgate-Palmolive के नए CEO बने Manish Anandani, प्रभा नरसिम्हन को मिली वैश्विक भूमिका

Elon Musk ने भारत के ग्रामीण इलाकों में Starlink इंटरनेट सेवा देने की पैरवी की