By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026
फ्रांसीसी अधिकारियों ने पेरिस के उपनगरीय इलाकों में हुई गोलीबारी की घटना को नस्ली भेदभाव से प्रेरित हमला बताया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक उपनगर में शुक्रवार को एक वाहन से की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 वर्षीय बच्ची समेत कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए। गोलीबारी के कुछ ही देर बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया और फ्रांस के राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी अभियोजक कार्यालय ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली।
उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है और उनकी जान को खतरा बना हुआ है। नुनेज ने ट्रैप्स में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज सुबह एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी कर लोगों की जान ली।’’ राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी अभियोजक कार्यालय ने बताया कि पुलिस ने गोलीबारी शुरू होने के 20 मिनट से भी कम समय में संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।
संदिग्ध की पहचान केवल केविन टी. के रूप में हुई है। अधिकारियों ने उसका पूरा उपनाम सार्वजनिक नहीं किया है। अभियोजक कार्यालय के बयान के अनुसार, संदिग्ध को पहले भी चार मामलों में दोषी ठहराया जा चुका था।