Life Mission Scam Case | लाइफ मिशन घोटाला मामले में ED ने केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव को गिरफ्तार किया

By रेनू तिवारी | Feb 15, 2023

लाइफ मिशन घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को कथित तौर पर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीन दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी दर्ज की गई है। लाइफ मिशन केरल सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम था जिसके माध्यम से बेघरों के लिए घर बनाए जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: NIA ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में संदिग्ध ISIS समर्थकों के खिलाफ 60 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली

UNITAC बिल्डर्स को निर्माण अनुबंध दिया गया था। UNITAC के प्रबंध निदेशक संतोष एपेन ने कहा कि सभी आरोपियों ने परियोजना के लिए 4.48 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। बाद में सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश और सरिथ पीएस ने शिवशंकर पर आरोप लगाया कि इसमें उनकी भूमिका है। रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद त्रिशूर में लाइफ मिशन कॉम्प्लेक्स संदेह के घेरे में आ गया। मामले के अन्य आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: 1 नवंबर से गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक, निर्माण कार्यों पर भी कड़े प्रतिबंध

Reliance Industries का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 29,550 करोड़ रुपये पहुंचा

Commonwealth Games 2030: राहुल द्रविड़ और Saina Nehwal आयोजन समिति में शामिल

Elon Musk ने Republican पार्टी के समर्थन में की अपील, चुनाव में खर्च किए 442 Million Dollar