ED ने दो चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार, चीन की कंपनियों के लिए करते थे काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2021

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनुमानत: 1,000 करोड़ रुपये के एक कथित हवाला रैकेट से जुड़े घोटाले में अपनी धनशोधन जांच के सिलसिले में चीन के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने चार्ली पेंग उर्फ ​​लुओ सांग (42) और कार्टर ली को 15 जनवरी को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया। उन्हें शनिवार को यहां एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 373 नए मामले, पहले दिन 79.39 प्रतिशत हुआ टीकाकरण

सूत्रों ने कहा कि पेंग को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने सितंबर 2018 में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया था और वह कथित रूप से एक अवैध मनी चेंजर चला रहा था। सूत्रों ने कहा था कि ईडी और आई-टी विभाग दोनों इस आरोपों की जांच कर रहे हैं कि क्या पेंग दिल्ली में रहने वाले कुछ तिब्बतियों को ‘‘रिश्वत’’ दे रहा था। पिछले साल अगस्त में सीबीडीटी ने एक बयान में संलिप्त इकाइयों की पहचान बताये बिना कहा था कि उसकी छापेमारी इस ‘‘विश्वसनीय सुराग’’ पर आधारित थी कि कुछ चीनी व्यक्तियों और उनके भारतीय सहयोगी शेल इकाइयों के माध्यम से धनशोधन और हवाला लेनदेन में शामिल थे। उसने कहा था कि ‘‘चीनी कंपनियों की सहायक कंपनियों और उससे संबंधित इकाइयों ने भारत में खुदरा शोरूमों के व्यवसाय खोलने के लिए शेल इकाइयों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी अग्रिम राशि ली है।’’ सीबीडीटी ने कहा था कि हांगकांग और अमेरिकी डॉलर से जुड़े विदेशी हवाला लेनदेन के साक्ष्य का भी खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा ली के खिलाफ इसी तरह के आरोप की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका