ईडी ने डीएमएफ मामले में छत्तीसगढ़ में छापे मारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2025

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में जिला खनिज निधि (डीएमएफ) के कथित दुरुपयोग की धन शोधन जांच के तहत बुधवार को नए सिरे से छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ऐसा आरोप है कि छत्तीसगढ़ के बीज निगम के माध्यम से डीएमएफ निधि की एक ‘‘बड़ी’’ धनराशि का दुरुपयोग किया गया। डीएमएफ खनिकों द्वारा वित्तपोषित एक ट्रस्ट है, जिसे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्थापित किया गया है।

इसका उद्देश्य खनन संबंधी परियोजनाओं और गतिविधियों से प्रभावित लोगों के लाभ के लिए काम करना है। ईडी ने कथित डीएमएफ घोटाले में धन शोधन की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज तीन प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद शुरू की थी, जिसमें राज्य सरकार के अधिकारियों और राजनीतिक पदाधिकारियों के साथ मिलीभगत करके ठेकेदारों द्वारा सरकारी धन की हेराफेरी के आरोप में आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था। ईडी ने इस मामले में पहले भी छापेमारी की थी।

प्रमुख खबरें

पाला बदलने वाले MPs पर Uddhav Thackeray का गुस्सा, बोले- सच्चे शिवसैनिक मेरे साथ

LoC पर Pakistani घुसपैठिया दबोचा गया, सुरक्षा बलों की सतर्कता से नाकाम हो गयी साजिश

Expired Makeup Products को फेंकने की भूल न करें, ये 5 Amazing Beauty Hacks बचाएंगे आपके पैसे

Pakistan फिर बेनकाब! Shoaib Akhtar के भाई के Funeral में LeT आतंकियों का जमावड़ा, हाफिज का बेटा भी मौजूद