National Herald Case: सोनिया, राहुल के खिलाफ ED ने दायर की चार्जशीट, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे का नाम भी शामिल

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2025

प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोपपत्र में दोनों नेताओं को आरोपी नंबर और नंबर 2 के तौर पर नामित किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने कथित नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस ओवरसीज चीफ सैम पित्रोदा के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अभियोजन शिकायत दर्ज की है। 

इसे भी पढ़ें: गांधी-नेहरू-पटेल पर केंद्रित रही कांग्रेस कार्यसमिति की पहले दिन की बैठक, 158 सदस्य रहे मौजूद

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस क्या है? 

ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में अपनी जांच तब शुरू की जब 2014 में सुब्रमण्यम स्वामी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें सोनिया, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर महज 50 लाख रुपये में एजेएल की संपत्तियां हड़पने का आरोप लगाया गया था। इन संपत्तियों की कीमत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है। जांच के तहत 2022 में सोनिया और राहुल दोनों से पूछताछ की गई थी। नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) द्वारा किया जाता है, जिसका स्वामित्व यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के पास है। सोनिया और राहुल गांधी दोनों के पास यंग इंडियन में 38 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, जिससे वे इसके बहुसंख्यक शेयरधारक बन जाते हैं। सोनिया और राहुल यंग इंडियन के बहुसंख्यक शेयरधारक हैं, जो कांग्रेस द्वारा दिए गए कथित ऋण के बदले 50 लाख रुपये में AJL और इसकी संपत्ति हासिल करने के आरोपों को लेकर ईडी की जांच के दायरे में है।

प्रमुख खबरें

IDBI Bank stake sale: राहुल गांधी ने लगाया बेचने का आरोप, वित्त मंत्री का पलटवार

PM-Kisan Installment जारी कर Opposition पर बरसे PM Modi: संकट में फैलाई जा रही अफवाहें

शर्म तुम को मगर नहीं आती...पाकिस्तानी संसद में आपस में ही भिड़ गए मौलाना फजलुर और ख्वाजा आसिफ

Mohammed Siraj की वापसी और पडिक्कल की फॉर्म से New Zealand A के खिलाफ मजबूत हुई India A