सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी के खिलाफ ईडी का आरोपपत्र दाखिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2023

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि कथित सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी के खिलाफ 2015 के एक आईपीएल सट्टेबाजी मामले से जुड़े धन शोधन की जांच में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। जयसिंघानी को संघीय एजेंसी ने अप्रैल में गिरफ्तार किया था। ईडी ने कहा कि वह ‘सम्मन’ से बच रहा था और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गठित विशेष अदालत द्वारा 2015 में उसके खिलाफ एक गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद जांच में सहयोग नहीं कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: ONGC Scholarship: मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई में नहीं होगी दिक्कत, उठाएं ONGC Scholarship का लाभ

ईडी ने कहा, ‘‘अनिल जयसिंघानी किक्रेट मैच में सट्टेबाजी करने में शामिल था और उसने अपनी फर्जी गतिविधियों से काफी धन अर्जित किया।’’ एजेंसी ने मई में उसके परिसर पर छापा मारा था और पांच जून को 3.40 करोड़ रुपये का एक होटल (शिरडी, महाराष्ट्र में) कुर्क किया था। एजेंसी ने जयसिंघानी के खिलाफ छह जून को धन शोधन के आरोपों के तहत आरोप पत्र दाखिल किया और विशेष पीएमएलए अदालत, अहमदाबाद ने अभियोजन की शिकायत का संज्ञान लिया।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर