ED, आयकर विभाग, सीबीआई को अपना काम करना चाहिए, लेकिन कानून का शासन कायम रहना चाहिए : गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2023

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार रात को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) यदि निष्पक्ष होकर काम करें तो कोई समस्या नहीं है लेकिन ‘‘एकतरफा कार्रवाई की जा रही है और इससे पूरा देश चिंतित है।’’ गहलोत ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, “वे (भाजपा सरकार) चुनाव से पहले ईडी को भेजते हैं लेकिन हम डरते नहीं हैं। ईडी को अपना काम करने दीजिए, हमें कोई दिक्कत नहीं है। ईडी, आयकर विभाग, सीबीआई को अपना काम करना चाहिए, लेकिन कानून का शासन कायम रहना चाहिए।’’ निदेशालय ने प्रश्न पत्र लीक मामले में सोमवार को राजस्थान में कई स्थानों पर छापेमारी की थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर