ED ने अब तेजस्वी पर कसा शिकंजा, दिल्ली स्थित घर पर छापा मारा

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2023

नौकरी के बदले जमीन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी कर रहा है। ईडी के अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित राजद नेता के आवास पर छापेमारी कर रहे हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) घोटाले के सिलसिले में तीन राज्यों में 15 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। बिहार के पटना में राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के सहयोगी अबु दोजाना के घर पर भी छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Land For Job Scam मामले में ED की रेड, Lalu Yadav की बेटियों के घर समेत कुल 15 जगहों पर पड़े छापे

ईडी लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी संपत्तियों सहित बिहार, उत्तर प्रदेश और मुंबई में छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से सीबीआई द्वारा नौकरी के बदले जमीन घोटाले के सिलसिले में पूछताछ किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। उन्होंने कहा कि यह मामला यादव परिवार और उसके सहयोगियों को सस्ते दामों पर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में कथित तौर पर नौकरी देने से संबंधित है। 

प्रमुख खबरें

Tripura Civic Polls: सुरक्षा के लिए मांगी गई CAPF की 25 कंपनियां

अमेरिका से डील फाइनल! आया बड़ा अपडेट, क्या बोले जयशंकर?

Thailand के Phuket में भीषण आग, सो रहे 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 36 घायल

Jay Shah बने लगातार दूसरी बार ICC Chairman, निर्विरोध चुने गए