ईडी ने सोना तस्करी मामले में मुख्यमंत्री का नाम लेने का दबाव डाला : नैयर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2021

तिरुवनंतपुरम| राजनयिक माध्यम का उपयोग कर सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी संदीप नैयर को शनिवार को रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद नैयर ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन पर सोना तस्करी मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, पूर्व मंत्री के. टी. जलील और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन का नाम लेने का दबाव डाला था।

अन्य आरोपियों के साथ पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किए गए नैयर ने रिहाई के बाद संवाददाताओं के समक्ष आरोप लगाया कि ईडी ने उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए माकपा के पूर्व सचिव कोडियरी बालकृष्णन के बेटे बिनीश कोडियेरी सहित कई लोगों का नाम लेने के लिए उन्हें मजबूर किया ताकि मामले को राजनीतिक रंग दिया जा सके।

इसे भी पढ़ें: थरूर ने चेताया, वर्तमान के राजनीतिक दुरुपयोग के लिए इतिहास का सहारा ना लें

प्रमुख खबरें

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश