धनशोधन मामले में ईडी की पूछताछ ‘राजनीतिक बदले’ की भावना से प्रेरित: हुड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

चण्डीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने धनशोधन के मामले में ईडी द्वारा की गई पूछताछ को ‘‘राजनीतिक बदले’’ की भावना से प्रेरित बताया। मामला पंचकूला में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को ‘‘अवैध’’ तरीके से जमीन आवंटित करने में धनशोधन से जुड़ा हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन चंडीगढ़ में एजेंसी के कार्यालय में पूछताछ की। 

उनसे धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पूछताछ की गई। हुड्डा ने बताया, ‘‘यह राजनीतिक बदला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं बयान दर्ज कराने ईडी कार्यालय गया।’’ पंचकूला के सेक्टर - 6 में सी- 17 के नाम से पंजीकृत जमीन को ईडी ने पिछले वर्ष दिसम्बर में जब्त कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: कपड़ा क्षेत्र के उद्यमियों ने कहा, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध का फायदा उठा सकता है भारत

समझा जाता है कि एजेएल का नियंत्रण गांधी परिवार के सदस्यों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करते हैं। यह समूह नेशनल हेराल्ड अखबार चलाता है। एजेंसी की जांच में पाया गया था कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर हुड्डा ने ‘‘अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और उक्त जमीन एजेएल को फर्जी तरीके से आवंटित कर दी।’’

प्रमुख खबरें

NCLAT ने Affle 3i की याचिका खारिज की, Talent Unlimited के खिलाफ CIRP जारी रहेगा

Consumer Durables Market: भारत में 2030 तक 3.25 लाख करोड़ रुपये का होगा उद्योग, BCG-CII रिपोर्ट

त्योहारी सीजन से पहले AC, TV और Washing Machine के दाम 8% तक बढ़ेंगे

Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया