नेशनल हेराल्ड के दफ्तर सहित 12 जगह पर ED की छापेमारी, कांग्रेस ने कहा- यह केंद्र सरकार की बौखलाहट का प्रतीक

By अंकित सिंह | Aug 02, 2022

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी है। इन सबके बीच खबर यह है कि आज प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नेशनल हेराल्ड केस जब तक समेत 12 जगहों पर ईडी की ओर से छापेमारी की गई है। यह छापेमारी सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद की गई है। आपको बता दें कि पिछले महीने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में पूछताछ की थी। अब ईडी की ओर से नेशनल हेराल्ड के दफ्तर और अन्य कुछ जगहों पर छापेमारी की गई है। ईडी की इस छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस आक्रमक हो गई है। कांग्रेस ने ईडी की छापेमारी को केंद्र सरकार की बौखलाहट का प्रतीक बताया है।

इसे भी पढ़ें: संजय राउत के समर्थन में आए राहुल गांधी, ट्वीट कर कहा- तानाशाह सुन ले, अंत में 'सत्य' जीतेगा, और अहंकार हारेगा

वहीं, जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत के मुख्य विपक्षी दल- कांग्रेस के खिलाफ जारी प्रहार के तहत बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित हेराल्ड हाउस में रेड किया गया है। मोदी सरकार के विरुद्ध उठने वाली हर आवाज के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति की हम कड़ी भर्त्सना करते हैं। आप हमें चुप नहीं करा सकते! वहीं, अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन (निवारण) अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत छापे मारे जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाने के लिये अतिरिक्त सबूत एकत्र किए जा सकें कि धन का लेन-देन किसके बीच हुआ। ईडी ने इस मामले में हाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी तथा कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं से पूछताछ की थी।

प्रमुख खबरें

मुंबई के कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर विवाद

पश्चिमी दिल्ली के अस्पताल से अगवा 3 साल का बच्चा बिहार के मुंगेर से सकुशल बरामद

वडोदरा जमीन विवाद में यूसुफ पठान की याचिका गुजरात उच्च न्यायालय से खारिज

हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात घटकर 900 पहुंचा, विधानसभा में आंकड़े पेश