‘इन्वेस्ट यूपी’ के पूर्व सीईओ के खिलाफ धनशोधन मामले में ईडी ने लखनऊ में छापेमारी की

By Renu Tiwari | Aug 07, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निलंबित आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी और ‘इन्वेस्ट यूपी’ के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अभिषेक प्रकाश के खिलाफ धन शोधन के एक मामले में बृहस्पतिवार को यहां छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कथित बिचौलिए निकांत जैन से जुड़े शहर में चार परिसरों की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि जैन ने प्रकाश की ओर से कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी CRPF की बस, तीन जवानों की मौत, 15 घायल

हाल ही में  इन्वेस्ट यूपी ने निवेश प्रोत्साहन प्रयासों की जिलावार निगरानी सुनिश्चित करने के लिए राज्य के 75 जिलों में उद्यमी मित्रों (यूएम) और जिला उद्योग केंद्रों (जीएम-डीआईसी) के महाप्रबंधकों को सौंपे गए कार्यों की व्यापक समीक्षा की थी। इन्वेस्ट यूपी ने शुक्रवार को बताया कि 46 दिनों की अवधि में, लखनऊ स्थित इन्वेस्ट यूपी मुख्यालय में आयोजित सत्रों में कुल 155 प्रमुख अधिकारियों—जिनमें जिला उद्योग केंद्रों के महाप्रबंधक और उद्यमी मित्र शामिल थे—ने सक्रिय रूप से भाग लिया। 2 जून को शुरू हुई यह समीक्षा 18 जुलाई को संपन्न हुई। 

प्रमुख खबरें

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे की हुई आधिकारिक पुष्टि, बैठक में तय होगी अगली भूमिका

Bengal में Vegetarianism थोपने का आरोप! Mid-Day Meal से Eggs हटाने पर TMC का BJP पर वार

ब्रिटेन का बड़ा कदम: इमिग्रेशन कानून सख्त, शरणार्थियों के लिए नए स्पॉन्सरशिप रास्ते खुले UK इमीग्रेशन

US-Iran शांति समझौते पर ग्रहण! ईरान ने Bahrain में खोला New Front, बढ़ा संघर्ष