By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026
नयी दिल्ली, दो सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कई टोल प्लाजा पर ‘‘धोखाधड़ी से’’ टोल वसूली से जुड़े धनशोधन की जांच के तहत कई राज्यों में छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल में करीब 14 परिसरों पर तलाशी ली गई।
अधिकारियों के मुताबिक, छापों का उद्देश्य डिजिटल और दस्तावेजी सबूत बरामद करना, इस धोखाधड़ी से फायदा उठाने वाले लोगों की पहचान करना और अपराध से अर्जित धन का पता लगाना है।