वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एशविल में जी20 एफएमसीबीजी बैठक से इतर यूरोपीय संघ और दक्षिण कोरिया के समकक्षों से द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान भारत-ईयू एफटीए वार्ता, अहम खनिजों के प्रसंस्करण और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने पर जोर दिया गया। दक्षिण कोरिया के साथ बुनियादी ढांचा निवेश और दोनों देशों की क्यूआर भुगतान प्रणालियों को जोड़ने पर भी चर्चा हुई।