कक्षा घोटाले पर ईडी की छापेमारी, जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा का हताश प्रयास : आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कथित कक्षा निर्माण घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को जनता का ध्यान भटकाने का एक हताश प्रयास बताया और कहा कि पार्टी नेताओं के खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित है।

ईडी ने हाल ही में दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा उक्त आरोपों के संबंध में दर्ज प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज करने के बाद यह छापेमारी की।

सूत्रों ने बताया कि मामले से जुड़े ठेकेदारों और निजी संस्थाओं के कम से कम 37 परिसरों पर ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी की है। छापों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आप ने एक बयान में भाजपा पर लगातार झुग्गियों को ढहाने तथा दिल्ली भर में गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की आजीविका को नष्ट करने का आरोप लगाया।

बयान में कहा गया, ये तथाकथित छापे कुछ और नहीं बल्कि वास्तविकता से जनता का ध्यान हटाने का एक हताश प्रयास है। आरोप निराधार हैं, राजनीति से प्रेरित हैं और केवल भाजपा के जनविरोधी कार्यों से ध्यान हटाने के लिए लगाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Vertex Group करेगा 2,000 कर्मचारियों की नियुक्ति, Delhi-NCR में मिलेंगे अवसर

Delhi Police ने राजस्थान से दबोचा ATM लूटने वाला वांछित बदमाश जाहिद

Delhi CM रेखा गुप्ता महापौर आवास पर तीज उत्सव में शामिल हुईं, शहर को हरा-भरा बनाने का दिया संदेश

Delhi Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, ITO और भारत मंडपम पर भारी जाम