By अंकित सिंह | Feb 23, 2023
दिल्ली में एक्साइज घोटाले को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में लगातार पूछताछ जारी है। प्रवर्तन निदेशालय लगातार इस मामले की जांच कर रही है। इन सब के बीच यह मामला अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। दरअसल, न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने एक्साइज घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में अरविंद केजरीवाल के पीए को पूछताछ के लिए तलब किया है।