ED ने झारखंड के आईएएस अधिकारी को अवैध भूमि बिक्री मामले में पूछताछ के लिए तलब किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2023

नयी दिल्ली/रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध भूमि बिक्री से संबद्ध धन शोधन जांच के सिलसिले में झारखंड के आईएएस अधिकारी छवि रंजन को इस सप्ताह के अंत में पूछताछ के लिए तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2011 बैच के अधिकारी को 21 अप्रैल को राज्य की राजधानी रांची में एजेंसी के कार्यालय में बयान देने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: Corruption समाज के लिए गंभीर खतरा, इससे सख्ती से निपटना चाहिए : उच्चतम न्यायालय

एजेंसी ने पिछले सप्ताह उनसे संक्षिप्त पूछताछ की थी, जब इस मामले में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में उनके तथा अन्य के परिसरों में छापेमारी की गई थी। सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार के एक सहायक रजिस्ट्रार को भी दो मई को गवाही देने के लिए कहा गया है। एजेंसी ने छापेमारी के बाद झारखंड सरकार के एक अधिकारी समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

बोर्ड चाहे तो फिर संभाल सकता हूं जिम्मेदारी: Jensen Huang ने Nvidia में वापसी की इच्छा जताई

Shivraj Singh Chouhan ने की पंजाब के किसानों की तारीफ, पराली प्रबंधन को बताया देश के लिए नजीर

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित