Pinarayi Vijayan की बेटी को ED का समन, Veena ने पेशी के लिए और मोहलत मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2026

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा टी ने ‘कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड’ (सीएमआरएल) से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछताछ टालने का अनुरोध किया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ईडी ने वीणा को शुक्रवार को कोच्चि स्थित अपने कार्यालय में जांच दल के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था। हालांकि, सूत्रों के अनुसार वीणा ने हाल में ईडी को ईमेल भेजकर स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए अपनी पेशी स्थगित करने का अनुरोध किया है।

एजेंसी का आरोप है कि इन लेन-देन के माध्यम से शशिधरन कार्ता और वीणा से जुड़े सीएमआरएल प्रबंधन ने ‘अपराध से आय अर्जित की।’ ईडी ने यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अप्रैल 2025 में एर्नाकुलम की एक अदालत में गंभीर धोखाधड़ी जांच विभाग (एसएफआईओ) द्वारा दायर अभियोजन शिकायत के आधार पर दर्ज किया था। एसएफआईओ कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की जांच शाखा है। जनवरी 2019 में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान लगभग 130 करोड़ रुपये के संदिग्ध और कथित रूप से फर्जी खर्चों सहित कई अनियमितताएं सामने आने के बाद सीएमआरएल केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर आया था। पिछले महीने ईडी ने इस मामले से जुड़े 10 ठिकानों पर तलाशी ली थी, जिनमें वीणा और उनके पति तथा पूर्व मंत्री पीए मोहम्मद रियास से जुड़े परिसर भी शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्

Kanpur में व्यापारी की हत्या का आरोपी Sanjay Dhaba पुलिस एनकाउंटर में घायल होकर गिरफ्तार

Indonesia के Java Sea में जहाज पलटा, 6 शव बरामद और 129 लापता यात्रियों की तलाश जारी