संजय राउत को ईडी का समन, 28 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2022

महाराष्ट्र के सियासी घमासान में जहां उद्धव गुट की शिवसेना और एकनाथ शिंदे की बागी ब्रिगेड के बीच घमासान छिड़ा हुआ है। बयानों के तीर भी जारी हैं। शिवसेना की तरफ से जहां संजय राउत के जुबानी हमले काफी तीखे और आक्रमक नजर आ रहे हैं। वहीं अब शिवसेना नेता राउत की परेशानी बढ़ सकती है। शिवसेना नेता संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। राउत को ईडी ने कल पेश होने के लिए कहा है। प्रवीण राउत और पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना सांसद को ईडी ने कल तलब किया है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच भाजपा ने शुरू किये सरकार बनाने के प्रयास

बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने अप्रैल महीने में शिवसेना के नेता संजय राउत के खिलाफ पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए1,034 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी। जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के तहत जांच एजेंसी ने राउत के अलीबाग प्लॉट और दादर में एक फ्लैट को कुर्क किया था।  

प्रमुख खबरें

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी