पात्रा चॉल केस में राउत परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, शिवसेना सांसद की पत्नी वर्षा को ED ने किया तलब

By अनुराग गुप्ता | Aug 04, 2022

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को तलब किया है। आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई की विशेष अदालत ने संजय राउत को एक बार फिर से ईडी की हिरासत में भेज दिया है। इसके अलावा ईडी ने संजय राउत की पत्नी को खाते में लेन-देन के सिलसिले को लेकर तलब किया है।

इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ने उपनगर गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं और उनकी पत्नी तथा कथित साथियों के संपत्ति से जुड़े वित्तीय लेनदेन के संबंध में संजय राउत को रविवार को गिरफ्तार किया था। ईडी ने संजय राउत को सोमवार को पीएमएलए अदालत के न्यायाधीश एम जी देशपांडे के समक्ष पेश किया था और उनकी आठ दिन की हिरासत मांगी थी लेकिन अदालत ने शिवसेना नेता को 4 अगस्त तक की हिरासत में भेजा था।

इसे भी पढ़ें: संजय राउत की गिरफ्तारी को लेकर एक्शन मोड में शिवसेना, प्रवक्ताओं को ट्रेनिंग देंगे उद्धव 

राउत को ED ने बंद कमरे में रखा

विशेष अदालत के समक्ष संजय राउत ने गुरुवार को बताया कि हिरासत के दौरान जांच एजेंसी ने उन्हें एक ऐसे कमरे में रखा जिसमें खिड़की और हवा की निकासी का कोई रास्ता नहीं था। इसी बीच अदालत ने संजय राउत की ईडी की हिरासत की अवधि 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल