शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने लद्दाख में सात दिवसीय अनशन शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2023

प्रख्यात इंजीनियर सोनम वांगचुक ने लद्दाख के नाजुक पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपने अभियान के समर्थन में रविवार को यहां सात दिवसीय अनशन शुरू किया। वांगचुक के जीवन ने बॉलीवुड फिल्म ‘3 इडियट्स’ में एक चरित्र को प्रेरित किया। वांगचुक पिछले छह महीनों में दूसरी बार ‘क्लाइमेट फास्ट’ (जलवायु उपवास) कर रहे हैं। वांगचुक का यह अनशन गृह मंत्रालय और लेह स्थित एपेक्स निकाय और करगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) के छह सदस्यीय संयुक्त प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत से एक दिन पहले शुरू हुआ है जो पूर्ण राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा उपाय, दो जिलों के लिए अलग लोकसभा सीटें और लद्दाख के युवाओं के लिए भर्ती और नौकरी में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। वांगचुक ने एनडीएस स्टेडियम में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने ‘जलवायु उपवास’ का पहला दिन केंद्र सरकार और हमारे नेताओं के बीच वार्ता की सफलता के लिए समर्पित किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी लोगों से अपील है कि वे बड़े शहरों में सादगी से रहें ताकि हम पहाड़ों में आसानी से जीवित रह सकें। मेरा उपवास दुनिया के लिए एक खतरे की घंटी की तरह है क्योंकि हमें ‘ग्लोबल वार्मिंग’ को उलटने के लिए आवश्यक बदलाव करना है जो हमारे पहाड़ों और ग्लेशियरों को प्रभावित कर रहा है, जिससे लोगों और जानवरों के जीवन को खतरा है।’’ वांगचुक ने कहा कि उनका अनशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन लाइफ पहल के समर्थन में है, जिसका उद्देश्य कम से कम एक अरब भारतीयों और अन्य वैश्विक नागरिकों को 2022 से 2027 की अवधि में पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक कार्रवाई करने के लिए एकजुट करना है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप