13 साल की दलित लड़की का गैंग रेप, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2022

चित्रकूट (उप्र)।चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 13 साल की दलित लड़की की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से लड़की की मौत की पुष्टि हुई है। पहाड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजीत पांडेय ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘शनिवार की देर शाम मिली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म किये जाने की भी पुष्टि हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आंतरिक और बाह्य चोटों के निशान नहीं पाए गए।’’ पांडेय ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही लड़की की मौत हो चुकी थी।’’

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन