India-Myanmar-Thailand त्रिपक्षीय राजमार्ग परियोजना को फिर से शुरू करने की कोशिश : जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2023

बैंकॉक। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि म्यांमा की स्थिति के कारण भारत-म्यांमा-थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग एक बहुत कठिन परियोजना रही है और इसे फिर से शुरू करने के तरीके ढूंढना सरकार की प्राथमिकता है। जयशंकर मेकोंग गंगा सहयोग (एमजीसी) तंत्र के विदेश मंत्रियों की 12वीं बैठक में भाग लेने और बिम्सटेक (बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल)के विदेश मंत्रियों की सम्मेलन में भाग लेने के लिए थाईलैंड में हैं। जयशंकर ने यहां बैंकॉक पहुंचने के तुरंत बाद भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए थाईलैंड और भारत के बीच कनेक्टिविटी (संपर्क) के बारे में बात की।

इसे भी पढ़ें: US: अटलांटा के दक्षिण में गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत

यह आज हमारी प्राथमिकताओं में से एक है कि इस परियोजना को कैसे फिर से शुरू किया जाए, इसे कैसे चालू किया जाए और इसे कैसे बनाया जाए क्योंकि परियोजना के बड़े हिस्से का निर्माण किया जा चुका है।’’ गौरतलब है कि भारत, थाईलैंड और म्यांमा लगभग 1,400 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर काम कर रहे हैं, जो तीनों देशों को जमीन के जरिए दक्षिण-पूर्वी एशिया से जोड़ेगा और तीनों देशों के बीच व्यापार, कारोबार, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन संबंधों को बढ़ावा देगा। भारत-म्यांमा-थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग परियोजना का 70 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

पटना में Raj Bhavan मार्च के दौरान Tejashwi Yadav हिरासत में, छात्र मुद्दों पर RJD का हल्ला बोल

Boxing Coach Chhote Lal Yadav को द्रोणाचार्य पुरस्कार: Mary Kom के करियर को नई ऊंचाई देने वाले रणनीतिकार का सफर

Adiala Jail में Imran Khan से मिलीं पत्नी और बहन, Pakistan SC के आदेश से हुआ 9 महीने बाद मिलन संभव

Coal India Subsidiary BCCL ने रोकी माइनिंग, Dhanbad Land Subsidence के बाद DGMS का सख्त निर्देश