Split Enda Hair Remedies: Split Ends से छुटकारा दिलाएंगे Curd और Aloe Vera जैसे असरदार घरेलू नुस्खे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2026

हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल घने, लंबे और शाइनी हों। ऐसे बाल हमारे बालों को और भी ज्यादा निखार देते हैं। ऐसे में हमें अपने स्किन के साथ-साथ बालों की देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। वरना बाल टूटने लगते हैं और खराब होने लगते हैं। आजकल ज्यादातर महिलाओं में बालों से जुड़ी समस्या अधिक देखने को मिलती है। ऐसे में यह चिंता का विषय बनता जा रहा है। बालों से जुड़ी समस्या में एक समस्या दोमुंहे बाल भी हैं। दोमुंहे बाल होने के कारण हमारे बाल रफ होने के साथ-साथ खराब नजर आने लगते हैं।

इस कारण बालों की ग्रोथ रुक जाती है और बाल जड़ से कमजोर होने लगते हैं। अक्सर स्टाइलिंग के वक्त हीट का इस्तेमाल या केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से दोमुंहे बालों की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में इन चीजों से बचना चाहिए। अगर आप भी दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बालों को हेल्दी और लंबा कर सकती हैं।

मेथी और दही का पैक

मेथी में निकोटिनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। बालों के लिए मेथी दाने अच्छे साबित होते हैं। इसके लिए मेथी के दानों को भिगो दें। फिर इनको पीसकर इसमें दही मिलाएं। इस पेस्ट को अपने दोमुंहे बालों पर और स्कैल्प पर लगाएं। इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और बाल भी शाइनी होंगे।

एलोवेरा और कैस्टर आयल

दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल और एयर कैस्टर आयल भी फायदेमंद रहता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा लेकर इसमें थोड़ा सा कैस्टर ऑयल मिलाकर मिक्स करें। इस मिश्रण को दोमुंहे बालों और लेंथ में लगाएं। इससे आपके बाल लंबे, घने और शाइनी होंगे और दोमुंहे बालों की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

अंडे और केले

अगर आप दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो आपके लिए अंडे और केले का पेस्ट बेस्ट रहेगा। इसके लिए एक अंडा लेकर एक कटोरी में निलाएं और इसमें आधा केला लेकर उसको अच्छे से मैश करें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे बालों पर मास्क की तरह लगाएं। इससे आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

26/11 Terror Attacks: BJP ने Rahul Gandhi से पूछे तीन सवाल, वोट बैंक राजनीति का लगाया आरोप

Rishabh Pant ने New Zealand के Christchurch में खेला लोकल मैच 21 गेंदों में बनाए 54 रन

Congress पर बरसे UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya, लगाया तुष्टीकरण का आरोप

Verghese Kurien Birth Anniversary: श्वेत क्रांति के जनक थे डॉ वर्गीज कुरियन, एक पहल से बदली थी भारत की तस्वीर