वडोदरा में भगवान गणेश की मूर्ति पर अंडे फेंके गए; 2 लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2025

 गुजरात के वडोदरा शहर के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाके से श्रद्धालुओं द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति पर कुछ लोगों ने कथित रूप से अंडे फेंके, जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीन लोगों ने कथित तौर पर उस समय मूर्ति पर अंडे फेंके जब जुलूस शहर के पानीगेट इलाके से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपियों में एक नाबालिग और दो युवक हैं जिनकी उम्र 20 तथा 29 वर्ष है। अधिकारी के अनुसार, एक अंडा मूर्ति के एक हिस्से पर गिर गया, जिससे श्रद्धालुओं में गुस्सा फैल गया।

उन्होंने बताया कि मूर्ति के अपमान से इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया और लोगों ने दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और 12 टीमें गठित कीं, जिनके सदस्यों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और तीनों तक पहुंचने के लिए मानव खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया।

अपराध शाखा ने एक बयान में कहा कि दो आरोपियों, सूफियान मंसूरी (20) और शाहनवाज़ कुरैशी (29) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नाबालिग को घटना के कुछ घंटों बाद हिरासत में लिया गया।

बयान में कहा गया है कि उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 298 (किसी भी वर्ग के लोगों के धर्म का अपमान करने के लिए पूजा स्थल को अपवित्र करना), 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 324 (शरारत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी