FIFA World Cup Egypt vs Argentina | जब काहिरा के एक कॉफी हाउस में जोश सिसकियों में बदला, अर्जेंटीना की जादुई वापसी

By रेनू तिवारी | Jul 08, 2026

मंगलवार की शाम मिस्र की राजधानी काहिरा और ऐतिहासिक शहर गीज़ा के कॉफी हाउसों का नजारा कुछ ऐसा था जो फुटबॉल के खेल की दीवानगी, उसकी खूबसूरती और उसके निष्ठुर दर्द को एक साथ बयां कर रहा था। कुछ मिनटों के भीतर सैकड़ों लोगों का आसमान चीरने वाला जोश और उत्साह एक झटके में ऐसे सन्नाटे में तब्दील हो गया, जहाँ सिर्फ और सिर्फ सिसकियों की आवाजें गूंज रही थीं। फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में जब मिस्र ने मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली, तो पूरे देश में जश्न का माहौल था। लेकिन फुटबॉल के इतिहास की सबसे महान वापसी में से एक को अंजाम देते हुए अर्जेंटीना ने आखिरी मिनटों में पासा पलट दिया और मैच को 3-2 से अपने नाम कर लिया। इस अप्रत्याशित हार ने पूरे मिस्र को आंसू बहाने पर मजबूर कर दिया।

मैच के बाद शिक्षक अहमद सादानी ने कहा, ‘‘यह एक बेहद दुखद स्थिति है। इस सफर का अंत इस तरह नहीं होना चाहिए था।’’ अपने स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह के दम पर मिस्र ने शुक्रवार को राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रेलिया के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत हासिल करके राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई थी। काहिरा के एक खचाखच भरे कॉफी हाउस में बैठे हसन शेहाता ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर प्रदर्शन शानदार रहा। हम प्रगति कर रहे हैं। हम खेलते हैं और प्रतिस्पर्धा करते हैं।’’ यह मिस्र का चौथा विश्व कप है, जिसमें सात अफ्रीका कप ऑफ नेशंस ट्रॉफी जीतने वाला सबसे अधिक आबादी वाला अरब देश यह साबित कर चुका है कि उसे हराना आसान नहीं है।

इसे भी पढ़ें: India vs England 3rd T20 Highlights | आर्चर-टंग की रफ्तार के आगे ढेर हुए आईपीएल के सूरमा, तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से रौंदा

गीज़ा के एक खचाखच भरे कॉफी हाउस में, कई लोग खुद को मिस्र के झंडे से लपेटे हुए या उसे लहराते हुए, ‘‘मसर, मसर, मसर!‘‘ के नारे लगाते हुए देखे गएजो मिस्र का अरबी नाम है, जबकि अन्य लोग ढोल बजा रहे थे। जब मिस्र ने गोल किया और जब अर्जेंटीना के गोलकीपर ने मेस्सी की पेनल्टी किक बचाई, तो कॉफी हाउस में ज़ोरदार शोर मच गया। अर्जेंटीना के गोल करने पर पूरे परिसर में सन्नाटा छा गया। अंतिम सीटी बजने के बाद 13 वर्षीय हैथम राफत फूट-फूट कर रोने लगा। उसने कहा, ‘‘यह अन्याय है। रेफरी निष्पक्ष नहीं था।’’ राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने टीम की ‘‘मिस्र के फुटबॉल के इतिहास में अभूतपूर्व उपलब्धि’’ की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘‘राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के नायकों को धन्यवाद। हमें आप पर और आपकी उपलब्धि पर गर्व है।

For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

पूर्व रक्षा मंत्री पर खुलकर बोले Volodymyr Zelenskyy, बताया क्यों पैदा हुई थी डोनाल्ड ट्रंप संग असहज स्थिति

Delhi News: द्वारका में रक्षा मंत्रालय की 30 वर्षीय महिला अधिकारी की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल वालों पर FIR

Devendra Fadnavis बोले, संविधान और लोकतंत्र ने मुझे CM बनाया, Nagpur में युवाओं से संवाद

Kishore Kumar का अद्भुत करिशमा! एक सांस में गाया था यह Iconic Song, 56 साल से अमर