सीरियाई सेना के हवाई हमले में तीन बच्चों सहित आठ नागरिक की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2019

बेरुत। पश्चिमोत्तर सीरिया में सरकार विरोधी गढ़ पर सीरियाई सेना के हवाई हमले में शनिवार को तीन बच्चों सहित आठ नागरिक मारे गए। ब्रिटेन स्थित संस्था सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि हवाई हमले में साराकीब शहर में तीन नागरिक मारे गए हैं।

इन हमलों में मारेत-अल-नुमान में दो जबकि मार जिता में एक बच्चे की मौत हुई है। दो अन्य लोगों की मौत कंसाफ्रा और खान अल सुबुल गांव में हुई है। संस्था के अनुसार, अप्रैल से अभी तक सीरियाई सरकार और रूस द्वारा की गई बमबारी में 460 से ज्यादा असैन्य नागरिक मारे गए हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह