गुतारेस ने रूस, तुर्की से सीरिया के इदलिब में स्थिति को ‘स्थिर’ बनाने का आह्वान किया

un-chief-calls-on-russia-turkey-to-stabilize-syria-s-idlib-province

गुतारेस ने पत्रकारों से कहा कि मैं इदलिब में लड़ाई बढ़ने से काफी चिंतित हूं और कई तत्वों की संलिप्तता के कारण स्थिति खतरनाक बन गई है। एक बार फिर आम लोग भीषण कीमत अदा कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने रूस और तुर्की से सीरिया के इदलिब प्रांत में ‘‘स्थिति को स्थिर’’ करने का मंगलवार को आह्वान किया। इदलिब में भीषण लड़ाई हो रही है जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने मानवीय आपदा उत्पन्न होने को लेकर आगाह किया है।

इसे भी पढ़ें: भारत 2027 तक बन सकता है दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश: संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

गुतारेस ने पत्रकारों से कहा कि मैं इदलिब में लड़ाई बढ़ने से काफी चिंतित हूं और कई तत्वों की संलिप्तता के कारण स्थिति खतरनाक बन गई है। एक बार फिर आम लोग भीषण कीमत अदा कर रहे हैं। उनकी यह टिप्पणी स्थिति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सत्र से पहले आयी है। 

इसे भी देखें

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़