8 डेमोक्रेट सांसदों ने बचा लिया अमेरिका! 40 दिन बाद सरकार पर पड़ा ताला खुलेगा

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2025

अमेरिका में पिछले 40 दिनों से चल रहा शटडाउन अब समाप्त होने की दिशा में बढ़ रहा है। अमेरिकी सेनेट ने एक दलीय सहमति वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो अब प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में विचार के लिए भेजा गया है। इस बिल के तहत ज्यादातर संघीय एजेंसियों को जनवरी तक फंडिंग दी जाएगी और शटडाउन से प्रभावित कर्मचारियों को बकाया वेतन (बैक पे) देने की गारंटी होगी। यह समझौता पिछले सप्ताह के अंत में डेमोक्रेटिक सीनेटर जीन शाहीन और मैगी हसन (न्यू हैम्पशायर) ने रिपब्लिकन नेता जॉन थ्यून और वाइट हाउस प्रतिनिधियों के साथ मिलकर तैयार किया। कम से कम आठ डेमोक्रेट सेनेटरों ने अपनी पार्टी लाइन हटकर इस बिल का समर्थन किया। उनकी मदद से बिल 60 वोटों से पारित शटडाउन खत्म करने के लिए डील, जनवरी तक फंड जारी हुआहालांकि, डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने इस प्रस्ताव का विरोध किया

इसे भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट के बीच अमेरिका ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, कर दिया ये ऐलान!

1600 उड़ाने रद्द

अमेरिका के विभिन्न एयरपोर्ट से उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है। 10 नवंबर की सुबह तक विमानन कंपनियों ने करीब 1,600 उड़ानें उड़ानें रद्द की है और मंगलवार को भी करीब 1,000 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

अमरनाथ यात्रा से पहले Jammu में हाई-लेवल Security Review, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

खत्म हुआ सस्पेंस, JioStar को पछाड़कर Zee ने हासिल किए FIFA World Cup के मीडिया राइट्स, देखें पूरी Details

पुलिस हिरासत से कैदी छुड़ाने का प्रयास: Bikram Majithia पर FIR, घर पर Police Raid

India-US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले- 99% काम पूरा, जल्द लगेगी मुहर