'गंभीर रूप से घायल 8 जवानों को किया गया एयरलिफ्ट', ITBP के डीजी बोले- जांच के बाद दुर्घटना की वजह का पता चलेगा

By अनुराग गुप्ता | Aug 16, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के छह जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए। जबकि अन्य 32 घायल हो गए। इस संबंध में आईटीबीपी के डीजी डॉ सुजॉय लाल थाउसेन का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा की दुर्घटना किस कारण से हुई।

अनंतनाग के डीआईजी रनबीर सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में ले जाया गया और बाकी जवानों की हालत स्थिर है और उनका इलाज अनंतनाग अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बडगाम और श्रीनगर में दो ग्रेनेड हमले, एक नागरिक घायल 

 ड्यूटी से लौट रहे थे जवान

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी के 37 जवानों और दो पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच गहरी खाई में गिर गई। आईटीबीपी के दो कर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि आईटीबीपी के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन कर्मी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे, जो 11 अगस्त को समाप्त हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट