नेपाल में जीप के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत, 10 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2025

नेपाल के कर्णाली प्रांत में 18 यात्रियों को लेकर जा रही एक जीप करीब 700 फीट गहरी खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्ररंभिक जांच से पता चलता है कि घटना अधिक गति से गाड़ी चलाने के कारण हुई है। पुलिस के अनुसार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने उपचार के दौरान स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़ितों की उम्र 15 से 30 साल के बीच थी। इस दुर्घटना में घायल हुए 10 अन्य लोगों का उपचार रुकुम जिला अस्पताल में जारी है।

प्रमुख खबरें

अमरनाथ यात्रा से पहले Jammu में हाई-लेवल Security Review, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

खत्म हुआ सस्पेंस, JioStar को पछाड़कर Zee ने हासिल किए FIFA World Cup के मीडिया राइट्स, देखें पूरी Details

पुलिस हिरासत से कैदी छुड़ाने का प्रयास: Bikram Majithia पर FIR, घर पर Police Raid

India-US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले- 99% काम पूरा, जल्द लगेगी मुहर