अंडमान में कोविड-19 के आठ नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7,269 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2021

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले दर्ज किये गये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,269 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 126 बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में चार में संक्रमण की पुष्टि हवाईअड्डा पर जांच के दौरान हुई जबकि संक्रमित मरीज के संपर्क में आये लोगों की जांच के दौरान चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 से भारत में नवाचार का परिवेश बना: किरण मजूमदार-शॉ

केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 3,967,190 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है और संक्रमण दर 1.83 प्रतिशत है। केंद्र शासित प्रदेश में कुल 1,32,542 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिनमें से 1,15,076 लोगों को पहली खुराक और 17,466 लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है। इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश के सूचना, प्रचार एवं पर्यटन सचिव एस के सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि द्वीपसमूह में लॉकडाउन कुछ रियायतों के साथ 21 जून तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपनी, अपने परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर