By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2020
पोर्ट ब्लेयर। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,791 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमण से 61 लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि पांच मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान हुई और तीन ने हाल में यात्रा की थी। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पांच मरीज संक्रमण मुक्त हुए और अब तक कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,652 हो गई। यहां अब 78 लोगों का उपचार चल रहा है।