मुंबई में बेस्ट बस के खड़े ट्रक से टकराने से आठ लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

महाराष्ट्र में मुंबई के गोरेगांव इलाके में शुक्रवार सुबह बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की एक बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से छह यात्रियों सहित आठ लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान वाहन दिंडोशी से सेवरी बस स्टेशन की ओर जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि सर्विस रोड से एक कार अचानक बेस्ट बस के सामने आ गई, जिससे चालक को बस को बाईं ओर मोड़ना पड़ा और वह बस पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में बस चालक, कंडक्टर और छह यात्री घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान अशरफ साहिद हुसैन (66), सीताराम गायकवाड़ (60), भारती मंडावकर (56), सुधाकर रेवाले (57), पोचिया नरेश कानपोची (30) और अमित यादव (35) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि टक्कर के कारण बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद